home page

मुंबई के कोस्टल रोड टनल में छह वाहन टकराए, बड़ा हादसा टला

 | 

मुंबई 13 नवंबर (हि.स.)। मुंबई के काेस्टल राेड टनल में छह वाहनाें के

टकाराने से कुछ समय के लिए टनल के अंदर अफरी तफरी मच गयी ।

पुलिस अधिकारियाें के अुनसार शुक्रवार काे सुबह छह वाहनाें के टकराने के कारण एक वाहन के इंजन से धुआं निकलने लगा जिससे टनल के अंदर आग लगने का डर फैल

गया। सूचना मिलते ही मलाबार हिल और गांवदेवी पुलिस थानाें के कर्मचारी माैके पर पहुंच गये और वाहन के इंजन से निकल रहे धुआं काे बुझाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनाें में फंसे यात्रियाें काे सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस कर्मचारियाें की तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही की इस दुर्घटना में टनल काे काेई नुकसान नहीं पहुंच और न ही किसी के हताहत या घायल हाेने की सूचना है।

इसके बाद सभी क्षतिग्रस्त वाहनाें काे टनल से बाहर निकाला गया और उत्तर दिशा की ओर यातायात शुरू किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी