यू.एस. ओस्तवाल इंग्लिश एकेडमी, नालासोपारा की टीम ने जीती डीएसओ अंडर-14 क्रिकेट ट्रॉफी
मुंबई, 31 अक्टूबर, (हि. स.)। यू.एस. ओस्तवाल इंग्लिश एकेडमी, नालासोपारा (पूर्व) की अंडर-14 क्रिकेट टीम ने जिला क्रीड़ा कार्यालय (डीएसओ) क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार जीता है। इस जीत में युवा खिलाड़ियों ने कौशल, रणनीतिक और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया है। विजेता टीम में यश उपाध्याय, कामरान कय्यूम शेख, अक्दस अफजल मुजावर, रुद्र दीपक सिंह, आरुष सुरेंद्र रावत, आतिफ इम्तियाज खान, रेहान शेख, सन्मेक शिर्के, शिवांश ओझा, अंश प्रजापति, शिवम महतो, यश विनोद शुक्ला शामिल थे। एकेडमी की प्रधानाचार्या कविता पी. दुबे ने कहा कि यह अभूतपूर्व जीत हमारे खेल विभाग के कठोर प्रशिक्षण और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने खेल प्रशिक्षक प्रशांत भोईर और कोच अक्षय सांसरे को उनके शानदार मार्गदर्शन के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने विजेता टीम का सम्मान कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

