विधान परिषद में हंगामा, दरेकर और कडू आमने-सामने
मुंबई, 24 जून (हि.स.)।महाराष्ट्र विधान परिषद में किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। बहस के दौरान भाजपा के प्रवीण दरेकर और शिवसेना (शिंदे गुट के एमएलसी बच्चू कडू आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई।
दोनों एमएलसी के बीच हुई नोंकझोक के बीच सदन की कार्यवाही में खलल पड़ी। दरेकर ने बच्चू कडू को चेतावनी देते हुए कहा कि सदन में दादागिरी नहीं चलेगी और वे उनसे दस गुना ज्यादा जोर से बोल सकते हैं। सदन में किसानों की कर्जमाफी के विषय पर चर्चा चल रही थी। सरकार की ओर से मंत्री बाबासाहेब पाटील जवाब दे रहे थे। इसी दौरान बच्चू कडू ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए अपने सवालों के जवाब नहीं मिलने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा रखे गए मुद्दों और सुझावों पर स्पष्ट उत्तर मिलना चाहिए। मंत्री के जवाब देते समय बार-बार हस्तक्षेप किए जाने पर प्रवीण दरेकर ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जब सरकार का मंत्री सदन में जवाब दे रहा हो, तब उसे बीच में रोकना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है। दरेकर ने सभापति से भी आग्रह किया कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए ताकि सदन की गरिमा बनी रहे. इस बीच दोनों में जमकर बहस हुई।
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

