home page

वाराणसी में 95 बटालियन सीआरपीएफ ने उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया 38वां स्थापना दिवस

 | 
वाराणसी में 95 बटालियन सीआरपीएफ ने उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया 38वां स्थापना दिवस


—वाहिनी के मुख्यालय परिसर में बच्चों के लिए जलेबी रेस और महिलाएं के लिए म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता,पौधरोपण भी

वाराणसी, 31 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहड़िया में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की 95वीं बटालियन मुख्यालय परिसर में मंगलवार को 38वां स्थापना दिवस उल्लास के साथ अफसरों और जवानों ने अपने परिवार के साथ मिलकर मनाया। बटालियन के कमाडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्थापना दिवस पर सर्वप्रथम परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद मेले का फीता काटकर शुभांरभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वाहिनी के साहसी कर्मियों और उनके परिवारीजनों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ अपनी वीरता और पेशेवराना अंदाज के लिए जानी जाती है। कमांडेंट ने वीर जवानों के जज्बे और साहस कर सराहना की । उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ का गौरवशाली इतिहास के साथ, बल पूरी ताकत से देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश को सीआरपीएफ की वीरता और बलिदान पर गर्व है।

इस अवसर पर मेले में जवानों के मनोरंजन के लिए ग्लास-बाल, मटका डंडा, फुटबॉल टायर, बच्चों के लिए जलेबी रेस और महिलाएं के लिए म्यूजिक चेयर आदि खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विजेताओं को वाहिनी की प्रथम महिला अर्चना बालापुरकर के हाथों से पुरस्कार दिया गया। इस दौरान सुनीता सिंह, रिंकू सहित अन्य अफसरो की पत्नियां भी उपस्थित रही।

मेले में विभिन्न राज्यों के मशहूर व्यंजनों और पेय पदार्थों को स्टाल लगाकर उपलब्ध कराया गया था। इसमें द्वितीय कमान अधिकारी ,आलोक कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक सिंह, रंजन सिंह, शिव कुमार दीक्षित, अभिषेक कुमार,निरीक्षक कमलेश कुमार यादव,प्रिंस सिंह , अनिल कुमार यादव, विवेक राय आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी