home page

बाल ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर शिवाजी पार्क में उमड़े समर्थक, उद्धव-राज ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि

 | 

मुंबई, 17 नवंबर (हि.स.)। शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार काे शिव सेना (उबाटा) के नेता और उनके पुत्र उद्धव ठाकरे अपने परिवार और समर्थकाें के साथ दादर स्थित शिवाजी पार्क मे उनके स्मारक पर जाकर

श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दाैरान ठाकरे के साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और पुत्र आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे सहित परिवार के अन्य सदस्य माैजूद थे। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर ठाकरे को याद किया। नेताओं ने उनके विचारों, बेबाक नेतृत्व और महाराष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए मराठी में पोस्ट करते हुए लिखा, साहब, आपके विचार और स्मृतियां सदैव हमारे मन में रहेंगी। वंदनीय हिंदू हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे को स्मृति दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

इस अवसर पर ठाकरे राजनीतिक बयानबाजी से बचते हुए अपने पिता के विचाराें काे याद किया। उन्हाेंने काेराेना के समय किये गये कार्याें काे लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयानों पर पलटवार करते हुए तीखा जवाब दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी