home page

पालघर के नायगांव में दो शातिर चोर गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 24 अगस्त, (हि. स.)। पालघर जिले के नायगांव इलाके में दो शातिर चोरों को नायगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 9 लाख 14 हजार 900 रुपए का माल बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने तीन वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है।

पुलिस के अनुसार, नायगांव पूर्व के कामण निवासी किसनसिंह देवीसिंग राजपूत सात अगस्त को परिवार के साथ राजस्थान गए थे। इसी दौरान 7 अगस्त दोपहर 3 बजे से 9 अगस्त सुबह 7 बजे के बीच चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब 4 लाख 25 हजार रुपए का माल चोरी कर फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए मोईनुद्दीन निजामुद्दीन शेख (47) और दिलीपकुमार रामरतन जैस्वाल (50) को हिरासत में लिया। जांच में नायगांव थाने के दो और काशिमीरा थाने के एक मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, मोईनुद्दीन के खिलाफ मुंबई, ठाणे, पालघर और जलगांव के विभिन्न थानों में चोरी और घरफोड़़ी समेत कई मामले दर्ज हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार