home page

पालघर: बोईसर के पास एसटी बस से टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

 | 

मुंबई, 04 अप्रैल (हि.स.)।

पालघर में बोईसर के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बोईसर-ऐना मार्ग पर शिगांव के पास खानिवडे मोड़ पर हुई। ऐना से बोईसर की ओर जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) बस को ओवरटेक करने के दौरान बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक फिसलकर बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई।

हादसे में शरद घाटाळ (30) और अनिकेत कामडी (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विराज कामडी गंभीर रूप से घायल है और उसका एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। तीनों युवक शिगांव के रामपाडा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही बोईसर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए तारापुर के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह