पालघर में 36 मिनट के अंतराल पर दो बार लगे भूकंप के झटके
| Oct 31, 2026, 17:02 IST
मुंबई, 31 अक्टूबर (हि.स.)।
महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार रात 36 मिनट के अंतराल पर भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहला झटका रात 12:54:45 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 थी। इसका केंद्र जमीन से सात किलोमीटर नीचे था। दूसरा झटका रात 1:30:42 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 2.1 रही। इसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह

