ट्रंप का कोई सच्चा दोस्त नहीं: संजय राऊत
मुंबई, 31 मार्च (हि.स.)। ईरान- अमेरिका तनाव के बारे में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत ने डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय राजनीति की कड़ी आलोचना की है। राऊत ने कहा कि ट्रंप का कोई सच्चा दोस्त नहीं है और वह अपने आस-पास गुलाम सोच वाले लोगों को रखते हैं। अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हैं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना होगा।
राऊत ने मंगलवार को प्रेस वार्त को संभोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने धर्मवाद में झोंक दिया है। इसलिए लोग अन्याय के खिलाफ खड़े नहीं होते हैं। देश में मनमानी और भीड़ का राज चल रहा है। लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। भारत में पहले भी लोग सड़कों पर उतरे हैं और बड़े आंदोलन किए हैं।
राऊत ने कहा कि किया। जनता ने आजादी की लड़ाई, संयुक्त महाराष्ट्र और इमरजेंसी के खिलाफ संघर्ष किया। सरकार ने पिछले दस वर्षो में लोगों को निष्क्रिय करने का काम किया है। लोगों को अब जग जाना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

