home page

महाराष्ट्र में वृक्षारोपण अभियान

 | 

मुंबई, 13 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार 14 जुलाई को पूरे राज्य में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को एसटी महामंडल की ओर से दी गई।

अभियान का मुख्य कार्यक्रम मुंबई के विद्याविहार स्थित एसटी विभागीय कार्यालय में सुबह 10 बजे होगा। परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक अभियान की शुरूआत करेंगे। सभी विभागीय कार्यालयों, बस डिपो और बस स्टैंड परिसरों में स्थानीय जलवायु के अनुकूल और दीर्घायु पौधे लगाए जाएंगे। एसटी प्रशासन ने सभी इकाइयों को वृक्षारोपण के साथ पौधों के नियमित संरक्षण और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, विद्यार्थियों, एसटी कर्मचारियों और नागरिकों को शामिल किया जाएगा। मंत्री सरनाईक ने विश्वास जताया है कि यह राज्यव्यापी पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार