home page

कुर्ला में गिरा पेड़, एक बुजुर्ग की मौत

 | 

मुंबई में भारी बारिश के दौरान पेड़ गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले 6 दिनों में मुंबई के अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। कुर्ला में पेड़ गिरने से एक बुजूर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। गोरेगांव के आरे कॉलोनी में भी पेड़ की टहनी गिरने से एक युवक की मौत हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर करीब 1.45 बजे कुर्ला के नौपाड़ा इलाके में पेड़ गिरने की घटना हुई। पेड़ गिरने से 63 साल के एक बुजुर्ग घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में उनका इलाज किया गया। लेकिन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मरने वाले का नाम यूनुस कुंडावाला है। कुछ दिन पहले चेंबूर में पेड़ गिरने से 10 साल के लड़के की मौत हुई थी।

कुछ दिन पहले चेंबूर में पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। उसके बाद कुर्ला खैरानी रोड पर एक आदमी के मैनहोल में गिरने से मौत हुई थी। उसके बाद कुर्ला इलाके में भी ऐसा ही हादसा हुआ है। इस हादसे में एक बुज़ुर्ग की मौत के बाद मृतक के रिश्तेदारों, स्थानीय नागरिकों और मनसे कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण बांद्रा पूर्व के खेरवाड़ी इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। भारी बारिश के दौरान खेरवाड़ी इलाके में एक बड़ा पेड़ कई कारों पर गिर गया। पेड़ गिरने से कई गाड़ियां डैमेज हो गईं। सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

ठाणे के टेकड़ी बंगला पचपाखड़ी में यशोधन निवास सोसायटी के दो घरों पर एक पेड़ गिर गया। इसमें घरों की छत की चादरें टूट गई और काफी नुकसान हुआ है। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार