home page

कोलाबा में गिरी पेड़ की डाली, एक की मौत

 | 

मुंबई, 01 अप्रैल (हि.स.)। कोलाबा इलाके में बुधवार की शाम एक पेड़ की डाली गिर गई। इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलाबा के महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय के पास शहीद भगत सिंह मार्ग पर गुलमोहर के पेड़ की एक डाल टूटकर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों पर गिर गई। इससे गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को एक निजी वाहन से नजदीकी सेंट जॉर्ज अस्पताल पहुंचाया गया।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और मनपा के वार्ड कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। डाली को काटकर रोड से हटाया गया। इस घटना में घायल अनिल भगोजी गोरे (45) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार