home page

केंद्र सरकार की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम से ट्रासपोर्टरों में उत्साह

 | 

मुंबई, 07 मई (हि.सं.)। केंद्र सरकार ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम को मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले का ट्रांसपोर्टरों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह योजना व्यापारिक गतिविधियों को बनाए रखने, रोजगार सुरक्षा और अर्थव्यवस्था में तरलता के प्रवाह को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी। इसका फायदा सभी क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सलाहकार व पूर्व अध्यक्ष बल मलकीतसिंह के अनुसार इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) 5.0 को मंजूरी दिया जाना सराहनीय कदम है। केंद्र सरकार की यह पहल देशभर के कारोबार को आवश्यक सहायता और विश्वास प्रदान करेगी। यह योजना संकट के इस कठिन समय में एमएसएमई, उद्योग और परिवहन क्षेत्र के लिए सक्रिय राहत उपाय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की यह पहल प्रशंसनीय है। इस योजना का लाभ जमीनी स्तर पर परिवहन संचालकों, छोटे व्यवसायों सहित सभी क्षेत्रों तक पहुंचेगा। इससे वे आर्थिक चुनौतियों से उबर सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार