home page

तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

 | 

मुंबई, 12 अक्टबर (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इसमें डॉ. मंजिरी मनोलकर, शुभम गुप्ता और डॉ. भालचंद्र चव्हाण का समावेश है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

महाराष्ट्र राज्य कृषि महामंडल, पुणे की प्रबंध निदेशक डॉ. मंजिरी मनोलकर को पश्चिम महाराष्ट्र विकास महामंडल, पुणे का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। जबकि पश्चिम महाराष्ट्र विकास महामंडल, पुणे के प्रबंध निदेशक शुभम गुप्ता को शेष महाराष्ट्र वैधानिक विकास मंडल, मुंबई का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह डॉ. भालचंद्र चव्हाण को बुलढाणा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर भेजा गया है। वे पहले मंत्रालय में आपदा प्रबंधन, मदद व पुनर्वास विभाग के निदेशक पद पर कार्यरत थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार