home page

पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला

 | 

मुंबई, 15 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने फिर पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया गया। पर्यटन निदेशक, मुंबई पद पर कार्यरत डॉ. बी.एन. पाटिल को नेशनल हायर एजुकेशन मिशन (रूसा), उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के परियोजना निदेशक पद पर भेजा गया है। उप महानिदेशक, यशदा, पुणे का पदभार संभाल रहे मंगेश जोशी को पर्यटन निदेशक, मुंबई पद की जिम्मेदारी सौंपी गईा है।

सोलापुर जिला परिषद के सीईओ कुलदीप जंगम की पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त पद पर नियुक्ति की गई है। उनकी जगह आईटीडीपी, अहेरी के परियोजना अधिकारी कुशल जैन को सोलापुर जिला परिषद का सीईओ नियुक्त किया गया है। भूम (धाराशिव) के सहायक जिलाधिकारी रेवैया डोंगरे का तबादला पांढरकवड़ा (यवतमाल) में आईटीडीपी का परियोजना अधिकारी और केलापुर सब-डिवीजन के सहायक जिलाधिकारी पद पर कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार