home page

नवी मुंबई में जीएसटी व्यापार कर अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

 | 

मुंबई,07 अप्रैल ( हि. स.) । ठाणे जिले के नवीमुंबई कोंकण भवन बेलापुर जीएसटी विभागके व्यापार अधिकारी अमित भानुदास गिरी एवं उनकी निजी महिला सहायक वैशाली वसंत कदम को नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो द्वारा कल 6अप्रैल 2026को शाम 6बजकर 35मिनट पर उनके केबिन में शिकायतकर्ता से लेते हुए गिरफ्तार किया है।इसके बाद सीबीडी पुलिस स्टेशन में ब्यूरो के द्वारा मामला दर्ज किया गया है।ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो द्वारा आज बताया गया है कि शिकायतकर्ता का सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का व्यापार है।उन्हें विगत 10मार्च02026को व्यापार कर अधिकारी अमित भानुदास गिरी के द्वारा व्यवसाय कर नामांकन पत्र तथा व्यवसाय कर पंजीकरण के संदर्भ में कारण बताओ नोटिस दिया गया था ।इसके बाद जब शिकायतकर्ता उनके दफ्तर में व्यापार कर अधिकारी अमित भानुदास गिरी से मिलने के लिए गए तब उनकी सहायक महिला वैशाली वसंत कदम ने उनसे कहा था कि उनके सभी कागजात की जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उन्हें यानी शिकायतकर्ता को 23हजार 900रुपए की राशि जमा करनी होगी।इसमें से 13 हजार 900 रुपए की रसीद दी जाएगी।जबकि शेष दस हजार रुपए फाइल बंद करने के लिए देना होगा।लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति से 7 हजार रुपए देने पर निजी महिला सहायक वैशाली वसंत कदम तैयार हो गई थी।इसके बाद शिकायतकर्ता ने2अप्रैल 2026को नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो को सूचना दी थी।इसके बाद 6अप्रैल सोमवार को निजी महिला सहायक वैशाली वसंत कदम ने शिकायतकर्ता का पंजीकरण कराने के नाम पर अतिरिक्त दो हजार रुपए और वसूल कर लिए थे।कल 6अप्रैल को शाम 6बजकर 35 मिनट पर जब शिकायतकर्ता से व्यापार कर अधिकारी अमित भानुदास गिरी 7हजार रुपए की राशि ले रहे थे नवी मुंबई एंटी करप्शनब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए।इसके बाद उनकी निजी महिला सहायक वैशाली वसंत कदम को भी हिरासत में लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा