home page

टीएमसी की 878करोड़ की विक्रम कर वसूली ,डिजीटल पेमेंट 87%

 | 

मुंबई, 01 अप्रैल (हि.स.)। ठाणे मनपा ने आर्थिक वर्ष2025-26 में विक्रम 878.37 करोड़ रुपये का संपत्ति कर इकट्ठा किया है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 915 करोड़ रुपये का बजट लक्ष्य रखा गया था। मनपा इस टारगेट का 96 परसेंट इकट्ठा करने में सफल रहा। ठाणे मनपा क्षेत्र में कर दाताओं द्वारा दिए गए इस उत्साह के लिए मेयर शर्मिला पिंपोलकर और मनपा आयुक्त सौरभ राव ने कर अदा करने के लिए धन्यवाद दिया है।

पिछले साल 2024-25 में 810 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ था। इसकी तुलना में इस साल 68.37 करोड़ रुपये ज़्यादा राजस्व मिला है।जबकि 87.37% पेमेंट डिजिटल पेमेंट से किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा