home page

पालघर के वाढवन ग्रीनफील्ड हाईवे मुआवजा घोटाला, तीन लोगों पर मामला दर्ज

 | 

मुंबई, 28 मई (हि.स.)।

पालघर के वाढवन बंदरगाह से जुड़े ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना के भूमि अधिग्रहण मुआवजे में ठगी का मामला सामने आया है। डहाणू तहसील के तवा गांव निवासी आदिवासी परिवार को मिलने वाले 2.93 करोड़ रुपये के मुआवजे में से 50.28 लाख रुपये हड़पने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित किरण पालवा ने आरोप लगाया कि दलालों और बैंक से जुड़े लोगों ने नया खाता खुलवाने के बहाने उन्हें बोईसर बुलाया और बायोमेट्रिक व ओटीपी प्रक्रिया पूरी कर रकम निकाल ली। बाद में खाते की जांच में लाखों रुपये गायब मिले। शिकायत के बाद बोईसर पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह