home page

तृतीय वर्ष बीए सेमेस्टर-6 के नतीजे घोषित

 | 

मुंबई, 23 मई (हि.स.)। मुंबई विश्वविद्यालय ने तृतीय वर्ष बीए सेमेस्टर-6 परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित किए। यह नतीजे मात्र 12 दिनों में जारी किए गए हैं। इसी तरह तृतीय वर्ष बीएससी कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर-6 का भी परिणाम घोषित कर दिया गया है।

तृतीय वर्ष बीए सेमेस्टर परीक्षा के लिए कुल 12,734 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12,410 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 4,994 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, एबीसी आईडी नहीं होने के कारण 2,515 विद्यार्थियों के परिणाम फिलहाल आरक्षित रखे गए हैं। इस परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 65.30 रहा।

मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम सत्र ग्रीष्मकालीन 2026 में आयोजित तृतीय वर्ष बीएससी कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर-6 परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। इस परीक्षा के लिए कुल 5,282 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,209 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 3,200 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 74.78 रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार