home page

जेजे स्कूल में बिखरे दिव्यांग बच्चों के सपनों के रंग

 | 

मुंबई, 03 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिण मुंबई के सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट, आर्किटेक्चर एंड डिजाइन में आयोजित दिव्यांग कलाकारों की पेंटिंग वर्कशॉप आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बच्चों द्वारा कैनवस पर उकेरी गई तस्वीरों में उनके सपनों के रंग झलक रहे हैं।

जेजे स्कूल ऑफ़ आर्ट, आईएएसओडब्ल्यूए और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एम्पावरमेंट ऑफ इंटेलेक्चुअली डिसेबल्ड के साझे में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक दिव्यांग कलाकारों के लिए एक विशेष आर्ट वर्कशॉप आयोजन किया गया है। मुंबई और आस-पास के अलग-अलग इंस्टीट्यूशन के 42 दिव्यांग कलाकारों ने इस पहल में हिस्सा लिया और अपनी कला की झलक दिखाई। इस वर्कशॉप में 18 से ज़्यादा इंस्टीट्यूशन ने हिस्सा लिया। इस पहल को आईएएसओडब्ल्यूए की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल लीड कर रही हैं।

वर्कशॉप का समापन बुधवार 8 अप्रैल को पेंटिंग एग्जिबिशन के साथ होगा। एग्जिबिशन का उद्घाटन जेजे स्कूल ऑफ़ आर्ट के मुख्य ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 8 से 10 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी के लिए खुली रहेगी।

इस वर्कशॉप की खासियत है कि विविधता से आने वाली सृजनशीलता, ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, बौद्धिक विकलांगता, श्रवणदोष, अल्पदृष्टि, पैराप्लेजिया जैसी कई तरह की दिव्यांगता को पार करते हुए बच्चों ने अपनी कला के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हर किसी के आर्ट में अपना एक अलग नजरिया था। हर लाइन में एक कोशिश, हर रंग में एक पक्का इरादा और कॉन्फिडेंस हर तस्वीर में झलक रहा था। उन्होंने साबित कर दिया है कि शरीर में सीमाएं होती हैं, लेकिन सपनों और गुणवत्ता की कभी कोई सीमा नहीं होती।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार