home page

खुल जाती है झूठों की पोल, लवांडे का पटेल-तटकरे पर हमला

 | 

मुंबई, 02 अप्रैल (हि.स.)। एनसीपी (एसपी) के प्रदेश प्रवक्ता विकास लवांडे ने एनसीपी (एपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे पर सीधे नाम लिए बिना गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों ने अजित दादा की पार्टी तोड़कर एनडीए में शामिल होने के लिए मजबूर किया। ये लोग साल 2013-14 से एनसीपी में भाजपा का चमचा बनकर काम कर रहे थे। झूठों की पोल कभी न कभी खुल ही जाती है।

लवांडे ने आरोप लगाया कि भाजपा के कहने पर पार्टी का संविधान बदलकर अजित पवार की पार्टी पर कब्ज़ा करने की कोशिश की गई थी। हालांकि, रोहित पवार की वजह से यह कोशिश असफल हो गई और इससे जुड़े लोगों का प्लान असफल हो गया। उन्होंने कहा कि

आगामी दिनों में धीरे-धीरे कुछ और काली बातें सामने आएंगी। उन्होंने अपील की है कि इन दोनों का साथ देने वालों को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताने की हिम्मत दिखानी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार