home page

मिट गय़ा है ठाकरे बंधुओं का अस्तित्व- विखे पाटिल

 | 

मुंबई, 26 जुलाई (हि.स.)। मुंबई के दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क मैदान में निकाली गई 'तिरंगा रैली' को लेकर जल जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शिवसेना (यूबीटी) के पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने ठाकरे बंधुओं को उखाड़ फेंका है। ठाकरे का अस्तित्व खत्म हो गया है।

पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की मौजूदगी में शिवाजी पार्क मैदान में एक बड़ी 'तिरंगा रैली' निकाली गई। इस तिरंगा रैली को युवाओं का ज़बरदस्त प्रतिसाद मिला। इस मौके पर बोलते हुए ठाकरे बंधुओं ने सरकार की आलोचना की। इसके जवाब में मंत्री विखे पाटिल ने ठाकरे बंधुओं पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ठाकरे बंधुओं को उनके अपने ही लोगों ने उन्हें उखाड़ फेंका है।

इससे पहले उद्धव ठाकरे ने जशन रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन भाजपा के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई की शुरुआत है.छात्रों का यह आंदोलन अब देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का रूप ले चुका है। इसने साबित कर दिया है कि वोट चुराए जा सकते हैं, लेकिन लोग नहीं। युवाओं ने अपनी एकता से भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिखा है। छात्रों का आंदोलन एक देशव्यापी आंदोलन बन गया है। लोग हमसे पूछते हैं कि हम चुनाव के बारे में क्यों बात कर रहे हैं, जबकि चुनाव अभी तीन साल दूर हैं। जवाब आसान है। मोदी को अब एहसास हो गया है कि वोट चुराए जा सकते हैं, लेकिन लोग नहीं. अब संघर्ष की शुरूआत हो गई है। अब बीजेपी और भारत के बीच की लड़ाई है। छात्रों के आंदोलन ने सत्ताधारियों व अंधभक्तों का अहंकार तोड़ दिया है। यह चिंगारी अब भड़क चुकी है, पूरे देश में आग लग चुकी है। युवाओं ने देश के सुनहरे इतिहास में एक पन्ना लिख दिया है।

राज ठाकरे ने कहा कि पूरे देश में जो विजय आंदोलन चल रहा था, वह सफल हो गया है। आप सब यहां इसका उत्साह मनाने आए हैं। इस आंदोलन ने हमें दिखाया है कि इस देश में जेन जेड कैसे सरकार की जड़ें उखाड़ देता है। लोग अब महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच का अंतर समझ गए हैं। हम इस पूरे सिस्टम को धन्यवाद देते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार