home page

ठाणे ईस्ट बेस्ट लिंक सैंटीस-2 सेतू दिसंबर तक -ठाणे बीजेपी अध्यक्ष

 | 

मुंबई, 20जून ( हि.स.) । ठाणे ईस्ट के कोपरी इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए सैंटीस ( रेलवे स्टेशन पर सड़क पुल पर बस स्टैंड बनाकर यातायात संचालित करना ) बनाने का काम ज़ोरों पर है। बीजेपी ठाणे जिला अध्यक्ष एडवोकेट संदीप लेले ने दावा किया है कि इस सें सेटिस -2 प्रोजेक्ट का काम दिसंबर के आखिर तक पूरा हो जाएगा। संदीप लेले ने आज एक बयान जारी कर बताया केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर, बीजेपी की विकास यात्रा कैंपेन के तहत शनिवार को ठाणे रेलवे स्टेशन के कोपरी (ईस्ट) इलाके में सतीस-2 समेत कई विकास के कामों का इंस्पेक्शन किया गया। यह दौरा बीजेपी ठाणे जिला अध्यक्ष संदीप लेले की मौजूदगी में किया गया।

लगभग 270 करोड़ रुपये के इस सैटीस-2 प्रोजेक्ट को ठाणे नगर निगम, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के रेलवे विकास निगम मिलकर चला रहे हैं। ज़्यादातर प्रोजेक्ट का हिस्सा रेलवे की ज़मीन पर हैं और इस महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास 10 मार्च, 2019को किया गया था। यह पुल कोपरी इलाकों को जोड़ने वाला यह प्रोजेक्ट एक अहम कड़ी होगी, और इसमें लगभग ढाई किलोमीटर का ढलानदार रास्ता (रैंप ) बनाया गया है। साथ ही, ठाणे शहर से चलने वाली बेस्ट, टीएमटी और समेत सभी अथॉरिटी की पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस के लिए इस जगह पर कुल 12 बस स्टॉप उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, प्रोजेक्ट के आठ मंज़िला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में करीब 200 गाड़ियों के लिए बेसमेंट पार्किंग का इंतज़ाम किया गया है। हालांकि, इस जगह पर भी यात्रियों के लिए अलग पार्किंग की सुविधा देने की ज़रूरत है।,

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा