home page

उद्धव ठाकरे ने माताेश्री में विभाग प्रमुखाें की बैठक बुलाई

 | 

मुंबई, 12 नवंबर (हि.स.)। शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने स्वर्गीय पिता और शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे की 17 नवंबर काे स्मृति दिवस की तैयारियाें काे लेकर पार्टी के सभी विभाग प्रमुखाें की महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार काे अपने आवास माताेश्री में बुलायी थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दाेनाे गुटाें के संभावित विलय और शिव सेना के दाेनाे गुटाें के एक हाेने की अटकलाें के बीच उद्धव ठाकरे की इस बैठक काे लेकर चचार्एं शुरू हाे गयी हैं। गाैरतलब है कि इस बैठक काे मुख्य रूप से आगामी 17 नवंबर को शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के स्मृति दिवस और शिवाजी पार्क स्थित स्मृति स्थल की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलायी गयी थी। बैठक में स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन की स्थिति, आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गयी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी