पार्क व मैदान के रेनोवेशन के लिए 26 करोड़ का टेंडर जारी
मुंबई, 26 नवंबर (हि.स.)। मुंबई के कई
उद्यानों और खेल के मैदानों के रेनोवेशन के
लिए बीएमसी ने 26 करोड़ का टेंडर जारी किया है। इनमें मालाड (पूर्व) के मांसाहेब मीनाताई ठाकरे
प्लेग्राउंड, कांदिवली (पूर्व) के आक्रुली गांव में साहित्य
सम्राट अण्णाभाऊ साठे उद्यान,
माटुंगा का महेश्वरी उद्यानऔर परेल के दादासाहेब
फाल्के उद्यान व नारे पार्क ग्राउंड शामिल हैं।
माटुंगा के महेश्वरी उद्यान का
नवीनीकरण भी अगले 11 महीनों में किया जाएगा।इसके लिए 3.99 करोड़ रुपये खर्च
होने का अनुमान है। माँ साहेब मीनाताई ठाकरे प्लेग्राउंड के मरम्मत कार्य को 11 महीनों में पूरा
करने का लक्ष्य रखा है। इसका अनुमानित खर्च 4.22 करोड़ रुपये है। इसी तरहसाहित्य सम्राट
अण्णाभाऊ साठे उद्यान के उन्नयन का काम भी 11 महीनों में पूरा करने की योजना है, जिसकी लागत लगभग 14.78 करोड़ रुपये आंकी
गई है।
परेल स्थित
दादासाहेब फाल्के उद्यान और नारे पार्क का भी विकास कार्य किए जाने की योजना है। इन पार्कों में
लाइट, बेंच, जिम के इक्विपमेंट और अन्य सुधार किए जाएंगे। लोगों की हमेशा
शिकायत रहती है कि स्ट्रीट लाइट बंद रहता है, या बेंच टूटी रहती है। अगले दिसंबर तक यह काम पूरा किया
जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

