आग से झुलस किशोर की माैत
मुंबई, 10 नवंबर (हि.स.)। मुंबई में आग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। साेमवार देर रात मालाड़ के मालवणी इलाके में पटाखे की एक दुकान में भीषण आग लगने से एक युवक की माैत हाे गयी।
मालवणी गेट नंबर 7 और 8 के पास, भाजी मार्केट के सामने पटाखे की एक दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से आसपास की कई झुग्गियां व दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
पटाखाें के विस्फाेट के कारण दुकान की छत गिर गयी थी, जिसके मलबे में 16 साल का किशोर शाहनवाज नियाज खान फंस गया और बुरी तरह
झुलसने के कारण उसकी माैत हाे गयी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात जाम की स्थिति भी बन गई थी।
____________
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

