home page

एनसीपी पर कब्जा करना चाहते हैं तटकरे- लवांडे

 | 

मुंबई, 29 मार्च (हि.स.)। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार के बाद पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास लवांडे ने एनसीपी (एपी) पर कब्जा करने का आरोप प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे पर लगाया है। उन्होंने कहा है कि अब पूरी तरह से साबित हो गया है कि वे एनसीपी पर कब्जा चाहते हैं।

दरअसल एनसीपी (एपी) के प्रदेशाध्यक्ष तटकरे ने रायगढ़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसके बैनर में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, दिवंगत अजित पवार और पार्टी के अन्य बड़े नेताओं की तस्वीरें गायब थी। महिला व बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे के चुनाव क्षेत्र इंदापुर के मानगांव तहसील में नवनिर्वाचित ज़िला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक सम्मान समारोह रखा गया था। मंच पर लगे बैनर पर सिर्फ़ कुछ स्थानीय नेताओं की फ़ोटो दिखी। बैनर पर सुनील तटकरे, मंत्री अदिति तटकरे, पूर्व विधायक अनिकेत तटकरे और स्थानीय नेताओं की फ़ोटो थीं। इसे लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लवांडे ने कहा कि अब पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि तटकरे की मंशा क्या है।

इससे पहले रोहित पवार ने आरोप लगाया था कि एनसीपी (एपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे पार्टी हथियाने की फिराक में हैं। वे पूरी तरह से पार्टी पर अपना कंट्रोल चाहते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार