मुख्यमंत्री फडणवीस से तटकरे और धनंजय मुंडे ने की मुलाकात
मुंबई , 11 नवंबर (हि.स.) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास 'वर्षा' पर बुधवार काे मुलाकात की जिससे राजनीतिक गलियाराें में दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विलय पर चर्चाएं तेज हाे गयी हैं।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुयी है जब सत्ता में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) और विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(शरद पवार) गुटाें के बीच विलय काे लेकर पहले से ही राजनीतिक चर्चाएं बहुत तेज है। इसलिए फडणवीस के साथ दाेनाे नेताओं की बैठक काे भी विलय से संबंधित मुलाकात समझा जा रहा है।
हालांकि तटकरे ने स्पष्ट करते हुए इसे दीपावली के अवसर पर एक शिष्टाचार भेंट बताया और दीपावली की शुभकामनाएं दी।
धनंजय मुंडे ने भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद कहा कि मराठवाड़ा में सूखे की स्थिति तथा किसानों के लिए सहायता पर चर्चा हुयी। उन्हाेंने भी विलय के संबंध में कुछ नहीं कहा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी से परामर्श किए बिना एनसीपी का विलय संभव नहीं है, क्योंकि भाजपा महायुति गठबंधन का नेतृत्व करती।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

