तटकरे-चाकणकर की उंगली दरवाजे से घायल, यह बड़ा इत्तेफाक- सुषमा अंधारे
मुंबई, 24 मार्च (हि.स.)। नासिक के तथाकथित ज्योतिष अशोक खरात मामले को लेकर सूबे में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। इस बीच शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता सुषमा अंधारे ने एनसीपी (एपी) के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे और नेता रूपाली चाकणकर की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि दोनों की उंगलियों में चोट लगना, यह कितना बड़ा इत्तेफाक है।
अशोक खरात मामले में पहले से ही कई तरह के आरोप लग रहे थे, लेकिन चाकणकर पर खरात को अपना गुरु मानने का आरोप लगने से विवाद और बढ़ गया है। इसके बाद उनकी उंगली में चोट की तस्वीरें सामने आईं। इस बीच तटकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दरवाजे में फंसने से उनकी उंगली में चोट लग गई थी। अंधारे ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि हाथ पर घाव, पूजा और दरवाजे पर ही चोट, यह सब एक बड़ा इत्तेफ़ाक है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

