home page

सुप्रिया सुले रहेंगी कुछ दिनों तक मौन

 | 

मुंबई, 18 जुलाई (हि.स.)। राकांपा (एसपी) के मुखिया शरद पवार की पुत्री व सांसद सुप्रिया सुले कुछ दिनों तक मौन रहेंगी। वह भाषण नहीं देंगी और मीडिया से बातचीत नहीं करेंगी। इसकी वजह बताई गई है कि उनके गले में सूजन आ गई है, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक न बोलने की सलाह दी है।

सुप्रिया सुले ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गले में सूजन के कारण डॉक्टर ने उन्हें आवाज को आराम देने की सलाह दी है। इसलिए, वह आने वाले कुछ समय तक भाषणों और इंटरव्यू से दूर रहेंगी। उन्होंने जानकारी दी है कि वह गले और आवाज के चेक-अप के लिए डॉक्टर के पास गई थी। डॉ. मिलिंद कीर्तने से मिली। डॉक्टर ने कहा कि मेरे गले में थोड़ी सूजन है और मुझे अपनी आवाज़ को पूरा आराम देने की सलाह दी। मैं अब वॉइस थेरेपी करवाऊंगी और अगले एक से दो हफ़्ते तक भाषण, इंटरव्यू और ज़्यादा देर तक बोलने से बचूंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार