सुनेत्रा पवार होंगी, एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष!
मुंबई, 05 फरवरी (हि,स,)। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीतपवार के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी के तौर पर सुनेत्रा पवार को एनसीपी काराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हो गई है। पार्टी के अधिकांश विधायकों वपदाधिकारियों ने सुनेत्रा के नाम पर सहमति जताई है। संभावना है कि बजट सत्र केदौरान उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चयनित कर लिया जाएगा।
सुनेत्रा कोउपमुख्यमंत्री बनाया गया है। साथ ही उन्हें पार्टी की कमान भी सौंपी गई है। सूत्रोंके अनुसार एनसीपी बजट सत्र के दौरान ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पूरीकर लेने की योजना बना रही है। शुरूआत से पार्टी विधायकों की ओर से मांग की जा रहीहै कि सुनेत्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए। अब पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उनकेनाम की पैरवी कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया नेशनलएग्जीक्यूटिव और राज्य के मुख्य पदाधिकारियों की सहमति से किया जाएगा।
पार्टी नेता बाबासाहेबपाटिल सहित 30 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों ने सुनेत्रा पवार को पार्टी काराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीयकार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को पत्र भेजा गया है। पत्रमें विश्वास जताया गया है कि सुनेत्रा के नेतृत्व में पार्टी और मज़बूत होगी। संगठन को एक दिशा मिलेगीऔर भविष्य में आने वाली राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

