home page

अमित शाह से मिली सुनेत्रा पवार

 | 

मुंबई, 22 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की पार्टी एनसीपी की अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और उनके पुत्र पार्थ पवार ने बीते बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

बताया जाता है कि इस बैठक में एनसीपी को फिर से वित्त विभाग देने और कैबिनेट में कुछ मंत्रियों के बदलने पर चर्चा हुई। एनसीपी में अंदरूनी बदलाव की संभावना है। खास तौर पर सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार तीन दिन पहले अमित शाह से मिले थे। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री फडणवीस की मौजूदगी में फिर से बैठक हुई। इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

फिलहाल इस बैठक में असल में क्या बातचीत हुई और एनसीपी की मांगों पर भाजपा नेतृत्व क्या रुख अपनाएगा, इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, वित्त विभाग और मंत्रियों के पदों में बदलाव की चर्चा ने राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार