टीएमसी विद्यार्थियों की ‘हिंद-दी-चादर’ पहल हेतू प्रभातफेरी
मुंबई ,21फरवरी(हि. स.) । ठाणे महानगर पालिका स्कूल नंबर 18 में आज ‘हिंद-दी-चादर’ पहल के तहत प्रभातफेरी निकाली गई। प्राचार्य परदेशी सर के मार्ग दर्शन में यह प्रभातफेरी पूरे जोश के साथ निकाली गई।
इस प्रभातफेरी में विद्यार्थियों श्री गुरुतेग बहादुर साहिब के जीवन कार्यों के बारे में नारे लगाए और इलाके में लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने लोगों को धार्मिक आजादी, इंसानियत और कुर्बानी का संदेश दिया।इस प्रोग्राम में स्कूल के सभी शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे। विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और महान हस्तियों के प्रति सम्मान जगाने के लिहाज से यह पहल महत्वपूर्ण थी।
‘हिंद-दी-चादर’ पहल विद्यार्थियों को इतिहास की प्रेरणा देने वाली हस्तियों को जानने और उनके जीवन से मूल्य सीखने का मौका मिल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

