महाराष्ट्र में आंधी-तूफान की चेतावनी
मुंबई, 26 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र के कई इलाकों में 30 और 31 मार्च के बीच आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। राज्य सरकार ने किसानों को अलर्ट किया है कि वे अपनी कटी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर ऱख लें।
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए हुए हैं और यह स्थिति इस सप्ताह बने रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में लोकल थंडरस्टॉर्म आ सकते हैं। यह बारिश मुख्य रूप से कर्नाटक और तेलंगाना सीमा के साथ मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के बॉर्डर वाले इलाकों में होने की संभावना है। शुरुआती अनुमान है कि 30 मार्च के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में मुख्य रूप से दोपहर बाद बादल छाए रहेंगे और थंडरस्टॉर्म और हवाएं चलेंगी। मौजूदा अनुमान के अनुसार, यह स्थिति मुख्य रूप से खानदेश, मराठवाड़ा, पश्चिमी विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में देखी जा सकती है। शेष विदर्भ में भी मौसम बदल सकता है। इस दौरान, कुछ जगहों पर बिजली गिरने, तूफान, बारिश और ओले गिरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस मौसम का असर 31 मार्च को भी राज्य के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है।
किसानों को अगले कुछ दिनों के मौसम के ताज़ा अनुमान पर नजर रखनी चाहिए और उसी के हिसाब से अपनी खेती की योजना बनानी चाहिए। अभी रबी की फसलों की कटाई चल रही है, इसलिए किसानों को कटी हुई फसलों को सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए या उन्हें ढककर रखने का इंतजाम करना चाहिए। कृषि विभाग भी तूफ़ानी हवाओं, बारिश और संभावित ओलों से फसल को नुकसान से बचाने के लिए ज़रूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

