home page

मुंबई में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

 | 

मुंबई, 31 अक्टूबर (हि.स.)। मुंबई के धारावी में रविवार 1 से 5 नवंबर तक राज्यस्तरीय स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें 14 साल से कम उम्र की छात्राएं हिस्सा लेंगी।

इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के आठ विभागों के लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के सिलसिले में 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे एक सिलेक्शन टेस्ट होगा। इसी सिलेक्शन टेस्ट से हरियाणा में होने वाले नेशनल स्कूल कबड्डी टूर्नामेंट के लिए महाराष्ट्र टीम चुनी जाएगी। मुंबई शहर जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर नीलिमा अडसुल ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल व युवा सेवा निदेशालय, इंटरनल जिला खेल परिषद और मुंबई जिला खेल अधिकारी कार्यालय के साझे में आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता सायन के धारावी स्थित भारत रत्न राजीव गांधी जिला खेल कॉम्प्लेक्स में होगी और सभी मैच मैट पर खेले जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार