मंगलवार को एसटी कर्मचारियों को मिलेगा वेतन
मुंबई, 10 अगस्त (हि.स.)। एसटी महामंडल के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। करीब 86 हजार कर्मचारियों का जुलाई महीने बकाया वेतन मंगलवार को उनके बैंक खाते में जमा हो जाएगा। यह जानकारी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सोमवार को दी।
परिवहन मंत्री के अनुसार एसटी कर्मचारियों की सैलरी, जो हर महीने की 7 तारीख को मिलती है, इस बार प्रशासनिक देरी और छुट्टियों की वजह से देरी से हुई है। जुलाई महीने की सैलरी 11 अगस्त को उनके बैंक अकाउंट में जमा हो जाएगी। एसटी महामंडल हर महीने वित्त विभाग को अलग-अलग सरकारी छूटों के रीइंबर्समेंट अमाउंट की जानकारी नियमित देता है। जुलाई महीने की जानकारी भी समय पर जमा कर दी गई थी। हालांकि, सरकार से रीइंबर्समेंट अमाउंट समय पर नहीं मिलने की वजह से कर्मचारियों के वेतन पर असर पड़ा. एसटी कर्मचारियों की सैलरी महीने की 7 से 10 तारीख तक मिल जाती है।
मंत्री सरनाईक ने संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि अब से सैलरी देने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। सैलरी में देरी का सीधा असर एसटी कर्मचारियों की वित्तीय योजना पर पड़ता है।
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

