तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को मारी टक्कर, अवैध शराब बरामद; एक गिरफ्तार
| Aug 4, 2026, 21:25 IST
मुंबई, 04 अगस्त (हि.स.)।
पालघर के कासा-चारोटी मार्ग पर कुरैशी दरबार होटल के पास सोमवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में संदेश कवले (24) और मयूर कांबेरा घायल हो गए। दोनों को कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि चालक ने मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी कार से कुचलने का प्रयास किया। घटना के बाद कार सड़क से नीचे उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जांच में कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। कासा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह

