दिशा सालियान मौत मामले में अटकलें लगाना ठीक नहीं: सीएम फडणवीस
मुंबई, 15 सितंबर (हि.स.)। फिल्म अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि सीबीआई दिशा सालियान की मौत के प्रकरण की जांच करेगी। इस मामले में किसी भी तरह की अटकलें लगाना ठीक नहीं है।
राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अभी तक एफआईआर नहीं देखी है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद एजेंसी ने सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की। अब हमें देखना चाहिए कि सीबीआई क्या जांच करती है। हमारे लिए अटकलें लगाना ठीक नहीं है। हालांकि इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। अभी तक एफआईआर में किसके नाम हैं. इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे का नाम की अटकलें लगाए जाने के बाद सत्ता व विपक्ष में आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने इस पर स्पष्ट किया है कि अभी किसी तरह की अटकलें लगाना उचित नहीं होगा।
दिशा के पिता सतीश सालियान की याचिका पर हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें किसी आरोपी का नाम नहीं लिखा गया है। अभी तक किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है। हाई कोर्ट ने दो सितंबर को सालियान की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। छह साल तक प्राथमिकी दर्ज न करने को लेकर मुंबई पुलिस को फटकार लगाई थ्री। कोर्ट ने कहा कि पुलिस की जांच से जवाब मिलने के बजाय और सवाल खड़े होते हैं। दिशा की 8 जून, 2020 को कथित तौर पर मलाड स्थित एक इमारत की 12वीं मंज़िल से गिरने से मौत हो गई थी। इसके एक हफ़्ते बाद, 14 जून, 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। बाद में उनकी मौत के मामले में सीबीआई जांच कराई गई था। अपने बयान में सतीश सालियान ने कई वरिष्ठ नेताओं, बॉलीवुड अभिनेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम लिए थे। उन्होंने उनसे पूछताछ की मांग की थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

