home page

बांद्रा टर्मिनस से छेहरटा के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगी पश्चिम रेलवे

 | 

मुंबई, 16 नवंबर, (हि.स.)। त्योहारी सीजन के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से, पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस से छेहरटा के बीच एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 04673 बांद्रा टर्मिनस-छेहरटा सुपरफास्ट स्पेशल मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को 10:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:30 बजे छेहरटा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर सिटी, ब्यास और अमृतसर स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। ट्रेन संख्या 04673 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो गई है। उपर्युक्त ट्रेन विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

____________

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार