अंधेरी सबवे में जलजमाव का निकलेगा हल, मुंबई मनपा को निर्देश
मुंबई, 15 अप्रैल (हि.स.)। मानसून के दौरान अंधेरी सबवे इलाके में पानी भरने की समस्या का अब पक्का समाधान किया जाएगा। नगर विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने मुंबई मनपा को इसके लिए तुरंत काम शुरू करने का निर्देश दिया है।
मंत्रालय में गुरुवार को हुई बैठक में अंधेरी सबवे, दाऊद बाग और आजादनगर इलाकों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की गई। इस बैठक में भाजपा विधायक अमित साटम, मूरजी पटेल, अतिरिक्त ममपा आयुक्त घपरियोजना) अभिजीत बांगर और अन्य अधिकारी मौजूद थे। राज्य मंत्री मिसाल ने कहा कि मोगरा नाले की वजह से बनी बाढ़ की स्थिति का पक्का समाधान निकालने के लिए नाले का बहाव मोड़ने, पानी का स्टोरेज टैंक बनाने और नाले की कैपेसिटी बढ़ाने जैसे ज़रूरी विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए।
राज्य मंत्री ने बताया कि इस पिरयोजना के लिए आईआईटी मुंबई एक विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इन उपायों से मॉनसून के मौसम में पानी भरने की समस्या काफी कम हो जाएगी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए प्रशासन ज़रूरी फंड भी देगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

