डोंबिवली में टिकट काउंटर पर निकला सांप
मुंबई, 18 जुलाई (हि.स.)। मुंबई उपनगर के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब टिकट खिड़की के ठीक सामने एक सांप निकल आया। इस सांप को देखने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
टिकट काउंटर पर फन निकाले नाग को देखकर वहां कार्यरत स्टाफ दहशत में आ गए और वहां से भाग निकले। नाग को देखने के लिए यात्रियों को भीड़ जमा हो गई। घटना का पता चलते ही रेलवे स्टाफ ने तुरंत इलाके को खाली कराया। इस बीच टिकट काउंटर पर इसके बाद इस घटना की जानकारी सर्प मित्र को दी गई। सूचना मिलते ही कुछ देरी में सर्प मित्र मौके पर पहुंचे। गउन्होंने सांप को पकड़ा और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस बीच स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई यात्री दहशत में भी दिखे। सांप को पकड़ने तक यात्रियों को टिकट देने का काम रूका रहा। सांप को पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

