home page

इंडिगो की फ्लाइट में धुआं

 | 

मुंबई, 27 जुलाई (हि.स.)। दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह हादसा सोमवार को फ्लाइट क्रमांक IGO1452 में हुआ। इस विमान की राजकोट हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मिली जानकारी के अनुसार विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से अचानक धुआं निकलने लगा। इससे यात्री दहशत में आ गए। इस विमान की राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो की फ्लाइट में पायलट क्रू समेत 194 यात्री सवार थे। फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया।

इंडिगो की ओर से जानकारी दी गई कि सभी यात्रियों को शाम 7 बजे दूसरे विमान से राजकोट से मुंबई के लिए रवाना किया गया। इस अचानक आई स्थिति की वजह से हमारे यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हमें बहुत अफसोस है। हमारे लिए यात्री और क्रू की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार