home page

मीठी नदी पर स्काईवॉक बनकर तैयार

 | 

मुंबई, 28 जून (हि.स.)। कुर्ला स्थित एलबीएस रोड के पास मीठी नदी पर बहुप्रतीक्षित स्काईवॉक बन कर तैयार हो गया है। यह स्काईवॉक लगभग नौ साल बाद बनकर तैयार हुआ है।

विभिन्न सरकारी विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करने में हुई देरी और कोविड-19 महामारी के कारण निर्माण कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका। अब परियोजना पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को एनसीपी नेता नवाब मलिक और स्थानीय नगरसेविका डॉ. सईदा खान ने स्काईवॉक का उद्घाटन किया। यह स्काईवॉक एलबीएस रोड को श्रीकृष्ण चौक से जोड़ता है, जिससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस स्कायवॉक के बनने के बाद अब लोगों को लंबा चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। करीब 325 मीटर लंबे इस स्काईवॉक का प्रतिदिन लगभग 5 से 6 लाख पैदल यात्रियों द्वारा उपयोग किए जाने का अनुमान है। यह उन लोगों के लिए लाभदायक होगा जो एलबीएस रोड से बीकेसी और आसपास के क्षेत्रों की ओर रोजाना आते जाते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार