शिवसेना भवन से कौशल प्रशिक्षण की पहल
मुंबई, 21 मार्च (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी है कि राज्य के युवाओं को नौकरी के मौके देने के लिए शिवसेना भवन से स्किल ट्रेनिंग की पहल की जा रही है। इस पहल के तहत, युवाओं को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अलग-अलग फील्ड में ट्रेनिंग दी जाएगी।
मुंबई में शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने बताया कि मेरे साथ जो विशेषज्ञ हैं, वे जॉब के मौके दे रहे हैं। मांग के हिसाब से ज़रूरी मैनपावर दी जाएगी। इसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाले, कुशल लड़के-लड़कियों की जरूरत है। इस पहल के तहत, शुरू में 30 युवाओं का एक बैच लिया जाएगा और उन्हें एयरपोर्ट और बंदरगाह एरिया में ले जाकर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।
उद्धव ने कहा कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद, छात्रों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे और उन्हें जॉब की गारंटी देने की कोशिश की जाएगी। यहां पढ़ने वाले हर छात्र को सर्टिफिकेट मिलने के बाद जॉब मिलनी चाहिए, हम ऐसे काबिल युवाओं को तैयार करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

