तेंदुओं का शिकार करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
मुंबई, 08 अप्रैल (हि.स.)। तेंदुओं का शिकार कर उनकी खाल व अंगों की तस्करी करने वाले एक गिराह का वन विभाग ने पर्दाफाश किया है। बोरीवली के संजय गांधी नेशनल पार्क में तीन तेंदुओं का शिकार करने के आरोप में छह शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास तेंदुए की खाल और अन्य सामान्य ज़ब्त किए गए हैं।
दहाणू वन विभाग ने यह कार्रवाई की है। नेशनल पार्क में तीन तेंदुओं का शिकार 5 से 6 महीने पहले किया गया था। पार्क के चेना वेस्ट इलाके और काशी इलाके में तेंदुओं का शिकार किया गया था। जबकि घोड़बंदर इलाके में एक जगह हड्डी, कुछ बाल मिले थे और वे एक तेंदुए के थे। इस मामले में विशाल वामन वार्था, मयूर प्रमोद म्हात्रे, अनिल सीताराम धाड़े, हर्षद चंद्र जाधव, दिनेश पगेरा और संतोष गोविंद घोषे को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तेंदुए की हड्डियां, तार की रस्सी और दूसरा सामान बरामद किए गए हैं। वे डाइस सेट या दूसरे पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करके सूअरों का भी शिकार करते थे।
संजय गांधी नेशनल वन विभाग की टीम इस मामले की जांच कर रही थी। दहानू वन विभाग के फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भटाने और उनकी टीम ने खरीददार बनकर दो आरोपियों को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को वाशी के तालोजा जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी हर्षद चंदर जाधव, दिनेश पगेरा और संतोष गोविंद घोषे हैं, जो आदिवासी समुदाय से हैं। वे नेशनल पार्क के माशाचा पाड़ा में अतिक्रमण करके रह रहे थे। आरोपी हर्षद चंदर जाधव और संतोष गोविंद घोषे ने खेती और जंगल के अधिकार के लिए अतिक्रमण एक्ट के तहत दावा किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

