home page

टीएमसी सब्जी मंडी में हादसे के बाद स्थिति नियंत्रण में

 | 
टीएमसी सब्जी मंडी में हादसे के बाद स्थिति नियंत्रण में


मुंबई , 21मई (हि. स.) । ठाणे के गांव देवी सब्ज़ी मार्केट में आज सुबह 3:30 बजे भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। साथ ही, इमरजेंसी डिपार्टमेंट, महावितरण और नौपाड़ा पुलिस स्टेशन का स्टाफ भी पहुंच गया था।इस अग्नि कांड में आग पर नियंत्रण करते समय अग्नि शमन दल के अधिकारी सागर शिंदे और कर्मचारी कालू शंकर गाड़ेकर का दुखद निधन हो गया था।

टीएमसी की तरफ से आज बताया गया है कि फायर ब्रिगेड की 3 फायर गाड़ियों के साथ 1 पानी का टैंकर, 2 रेस्क्यू गाड़ियां और डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेल के स्टाफ के साथ 1 पिकअप गाड़ी आग बुझाने का काम कर रही थी। फायर ब्रिगेड, ठाणे डिज़ास्टर रिस्पॉन्स टीम, रीजनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेल के स्टाफ ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की और दोपहर 12.30 बजे तक हालात पर काबू पा लिया। आग लगने का सही कारण अभी साफ नहीं है और आगे की जांच चल रही है। अभी, साइट पर कूलिंग का काम चल रहा है और शुक्रवार से सफाई का काम शुरू किया जाएगा।

मेयर शर्मिला पिंपोलकर, सांसद नरेश म्हस्के, विधायक संजय केलकर, कमिश्नर सौरभ राव, डिप्टी मेयर कृष्णा पाटिल, हाउस लीडर हनमंत जगदाले, लोकल कॉर्पोरेटर संजय वाघुले, सुनेश जोशी, अति आयुक्त 1 संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त 2 प्रशांत रोडे, डिप्टी कमिश्नर जी.जी. गोडेपुरे, पूर्व कॉर्पोरेटर संदीप लेले ने साइट पर जाकर हालात का जायजा लिया।

मेयर शर्मिला पिंपोलकर छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल गईं और गांवदेवी भाजी मंडई इलाके में आग बुझाते समय घायल हुए सुजीत पश्ते (45) और समीर जाधव (40) से मिलीं और उनसे पूछताछ की। इस मौके पर उन्होंने हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर से उनके इलाज के बारे में बात की। कॉर्पोरेटर मुकेश मोकाशी और डिप्टी कमिश्नर दीपक जिंजड़ भी इस मौके पर मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा