महाराष्ट्र में एसआईआरः जमा नहीं हुए 2.7 करोड़ आवेदन
Maharashtra, 17 अगस्त (हि.स.)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए आवेदन करने की सोमवार की रात तक डेडलाइन है। राज्य के कुल 9 करोड़ 78 लाख 54 हज़ार 49 वोटर्स में से 7 करोड़ 69 लाख 52 हज़ार 262 यानी 78.64 प्रतिशत वोटरों के आवेदन डिजिटाइल हो चुके हैं, जबकि 2 करोड़ 7 लाख 93 हजार 916 यानी 21.25 फीसदी फार्म अभी तक जमा नहीं हुए हैं।
इस दौरान 1 अक्टूबर 2026 तक 18 साल पूरे करने वाले नए वोटर भी आवेदन कर सकते हैं। यदि पता बदल गया है या फोटो गलत है, तो फॉर्म 8 भरा जा सकता है। अगर नाम हटाना है, तो फॉर्म 7 भरकर ऐसा किया जा सकता है। डिजिटाइज और बिना जमा हुए आवेदनों को मिलाकर 9 करोड़ 77 लाख 46 हज़ार 178 वोटर यानी 99.89 प्रतिशत मतदाताओं का डेटा ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल हो चुका है। फार्म जमा करने की समय सीमा सोमवार को रात तक थी। इसके अंतिम आंकड़े अगले एक-दो दिनों में मिलने की संभावना है। जिले के हिसाब से आंकड़ों में मुंबई और ठाणे पीछे हैं। ठाणे में सिर्फ 60.92 प्रतिशत फार्म जमा हुए हैं और 38.77 फीसदी फार्म जमा नहीं हुए हैं। मुंबई शहर में केवल 62.38 फीसदी फार्म जमा हुए हैं और 37.57 फीसदी फार्म जमा नहीं हुए हैं। मुंबई उपनगरों में 34.48 प्रतिशत, पुणे- 31.92, नागपुर- 30.32 और पालघर में 28.88 फीसदी फार्म जमा नहीं हुए हैं। बुलढाणा में 90.83 प्रतिशत, हिंगोली- 91.18 और लातूर में 89.21 प्रतिशत आवेदन जमा हुए हैं।
जनगणना एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद 24 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश की जाएगी। इस सूची पर 23 सितंबर तक आपत्तियां और दावे किए जा सकते हैं। अंतिम वोटर लिस्ट 27 अक्टूबर को सार्वजनिक की जाएगी। यदि पात्र वोटरों का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो 24 अगस्त से 23 सितंबर के बीच फॉर्म 6 भरकर उनका नाम शामिल किया जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

