home page

शिव भोजन थालीः नियमों का उल्लंघन करे पर 5 हजार जुर्माना

 | 

मुंबई, 01 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने शिव भोजन थाली योजना को असरदार तरीके से लागू करने के लिए अहम फैसला लिया है। इसके लिए नए नियमों का ऐलान किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों से रोजाना 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा.

उद्धव ठाकरे सरकार ने शिव भोजन थाली .जना लाई थी। यह योजना अभी भी चल रही है। एक थाली केवल 10 रुपये में मिलती है, ताकि जरूरतमंदों को सस्ता और अच्छा भोजन मिल सके। इसी बीच मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने शिव भोजन थाली योजना को लेकर कुछ जरूरी फैसले लिए हैं। शिव भोजन सेंटर पर हर दिन 75 से 200 खाने की थाली परोसी जाएगी। शिव भोजन सेंटर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा।

शिव भोजन थाली सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिए गए हैं। शिव भोजन सेंटर से पार्सल लेना और बाहर से पार्सल खाना लाना पूरी तरह मना है। सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने पर हर दिन 5 हजार रुपये तक का दंड लगाने का नियम बनाया है। शिव भोजन योजना की एक थाली की कीमत 10 रुपये ही रखी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार