home page

दिघी में होगा पोत निर्माण, एनशिपएमएल और एमडीएल में समझौता

 | 

मुंबई, 15 सितंबर (हि.स.)। रायगढ़ जिले के दिघी में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड शिप निर्माण इंडस्ट्रियल समूह में प्रमुख पोत निर्माण केंद्र के तौर पर हिस्सा लेने के लिए नेशनल शिप निर्माण एंड हैवी इंडस्ट्रीज पार्क महाराष्ट्र लिमिटेड (एनशिपएमएल) और माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) के बीच एक समझौता हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि इस समझौते से राज्य में 90,000 नौकरियां पैदा होंगी। एमडीएल इसमें 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस मौके पर मत्स्य पालन व बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे और बंदरगाह व परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड और मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर महाराष्ट्र में एक ग्रीनफील्ड शिप निर्माण समूह बनाने के लिए नेशनल शिप निर्माण एंड हैवी इंडस्ट्रीज पार्क महाराष्ट्र लिमिटेड बनाया है। यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के ग्रीनफील्ड शिप निर्माण क्लस्टर डेवलपमेंट प्लान के तहत शुरू किया जा रहा है। यह 'मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047' के लक्ष्यों को पूरा करेगा।

एमओयू के के अनुसार एमडीएल ने दिघी में हर साल कम से कम 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज (जीटीटी) शिप निर्माण कैपेसिटी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट से बड़े कमर्शियल जहाज़ बन सकेंगे। देश की मैरीटाइम इंडस्ट्रियल कैपेसिटी मजबूत होगी।

दिघी में यह प्रोजेक्ट मॉडर्न शिपबिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ एक कॉम्प्लिमेंट्री इंडस्ट्रियल और सप्लाई चेन इकोसिस्टम भी विकसित करेगा। यह परियोजना घरेलू शिप निर्माण क्षमता को बढ़ाएगी। तकनीकी और निवेश को आकर्षित करेगी। कुशल रोजगार निर्माण और ग्लोबल मैरीटाइम सेक्टर में भारत की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार