जनता की समस्या काे सुलझाने के लिए शिंदे का नया नारा
मुंबई, 23 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में साेमवार काे वाई.बी. चव्हाण सेंटर (यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान) में पार्टी के नगर निगम अध्यक्षाें और पार्षदाें की हुयी बैठक में पूरे राज्य में जनता की समस्याओं काे उनके घर जाकर सुलझाने के लिए 'नगराध्यक्ष आपल्या दारी' (नगर अध्यक्ष आपके द्वार) नाम का अभियान शुरू करने की घाेषणा की।
शिंदे ने बैठक में अध्यक्षाें और पार्षदाें के कामकाज का हिसाब लिया और 'कम बाेलें और ज्यादा काम करें ' का निर्देश दिया। बैठक में राज्य के सूखा प्रभावित क्षेत्राें, किसानाें की समस्याओं और पानी की कमी की स्थिति की समीक्षा की गयी। इसके अलावा अध्यक्षाें और पार्षदाें के समक्ष आ रही समस्याओं, विकास कार्याें, महायुति और आपसी मतभेदाें तथा पार्टी के विस्तार पर भी चर्चा की गयी। इसके साथ ही मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में शिव सेन (शिंदे गुट) के पार्षदाें के कामकाज की भी समीक्षा की गयी।
बैठक में राज्य के सूखा से प्रभावित इलाकाें, किसानाें की समस्याओं और पेयजल संकट की स्थति की विस्तार से समीक्षा की गयी तथा राहत कार्य करने के आदेश दिए गए।
आगामी चुनावाें काे ध्यान में रखते हुए पार्टी काे जमीनी स्तर पर मजबूत करने, विकास कार्याें में तेजी लाने और महायुति गठबंधन के भीतर के मतभेदाें काे सुलझाने पर भी चर्चा हुयी।
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

